Feeds:
Posts
Comments

Archive for May, 2008

आज अश्कों का तार टूट गया
रिश्ता-ए-इंतज़ार टूट गया
यूँ वो ठुकरा के चल दिए गोया
इक खिलौना था प्यार टूट गया
रोए रह-रह कर हिचकियाँ लेकर
साज़-ए-गम बार बार टूट गया
‘सैफ’ क्या चार दिन कि रंजिश से
इतनी मुद्दत का प्यार टूट गया
- सैफुद्दीन सैफ

Read Full Post »

खुदाई

खुदा हम को ऐसी खुदाई ना दे
कि अपने सिवा कुछ दिखाई ना दे
ख़तावार समझेगी दुनिया तुझे
अब इतनी भी ज़्यादा सफाई ना दे
- बशीर बद्र

Read Full Post »

राज़

पास आकर भी फ़ासले क्यों हैं |
राज़ क्या है, समझ मे ये आया ||
उस को भी याद है कोई अब तक |
मैं भी तुमको भुला नही पाया ||
- जावेद अख़्तर

Read Full Post »

बस इक झिझक है यही हाल-ए-दिल सुनाने में 
कि तेरा ज़िक्र भी आएगा इस फसाने में 
इसी में इश्क़ की क़िस्मत बदल भी सकती थी 
जो वक़्त बीत गया मुझ को आज़माने में 
- कैफ़ी आज़मी

Read Full Post »